भारत

पिछले पांच वर्षों यानी 2019-20 से 2023-24 के दौरान भारतीय रेलवे के बेड़े में कुल 6511 नए जनरल कोच जोड़े गए

पिछले पांच वर्षों यानी 2019-20 से 2023-24 के दौरान भारतीय रेलवे के बेड़े में कुल 6511 नए जनरल कोच जोड़े गए हैं।

अमृत भारत सेवाएं

भारतीय रेल द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से युक्त अमृत भारत सेवाएं शुरू की गई हैं जो झटकों से मुक्त यात्रा के लिए सेमी-परमानेंट कपलर, हॉरिज़ोंटल रूप से स्लाइड होती खिड़कियों, फोल्डेबल भोजन टेबल और बोतल होल्डर, मोबाइल होल्डर जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस हैं। वर्तमान में भारतीय रेल के नेटवर्क में 4 अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाएं-यानी 15557/58 दरभंगा-आनंद विहार (टी) एक्सप्रेस और 13433/13434 मालदा टाउन-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा, अमृत भारत सेवाओं सहित ट्रेन सेवाओं का आरंभ भारतीय रेल में एक निरंतर प्रक्रिया का हिस्सा है जो यात्रियों की संख्या, परिचालन व्यवहार्यता, संसाधनों की उपलब्धता के अधीन है।

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की संरचना के बारे में मौजूदा नीति में 22 कोचों की एक ट्रेन में 12 सामान्य और स्लीपर श्रेणी के गैर-एसी कोच और 08 एसी-कोच प्रदान हैं, जिससे सामान्य और गैर-एसी स्लीपर कोच का उपयोग करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान होती है। वर्तमान में ट्रेन सेवाओं को चलाने के लिए उपयोग किए जा रहे कुल कोचों में से दो-तिहाई गैर-एसी हैं, और एक-तिहाई एसी वेरिएंट हैं। बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने सामान्य श्रेणी और स्लीपर श्रेणी के कोचों सहित 10,000 गैर-एसी कोच बनाने की योजना बनाई है।

ये उत्पन्न परिवहन क्षमता विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है जिसमें मार्ग, सेवा की आवृत्ति आदि शामिल हैं।

ये जानकारी रेल, सूचना, प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

6 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

6 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

7 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

7 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

7 घंटे ago