भारत

विकसित भारत @2047 प्रत्‍येक भारतीय की महत्‍वाकांक्षा है – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत @2047 प्रत्‍येक भारतीय की महत्‍वाकांक्षा है। नीति आयोग की नौवीं शासी परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों से सीधे जुडे होने के कारण राज्‍य इस उद्देश्‍य को हासिल करने में एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह प्रौद्योगिकी और भू-राजनीति तथा अवसरों के लिए परिवर्तन का दशक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को इन अवसरों का लाभ उठाकर अंतर्राष्‍ट्रीय निवेश के लिए अनुकूल नीति बनाने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि यह भारत को एक विकसित राष्‍ट्र बनाने की दिशा में प्रगति का माध्‍यम है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश सही दिशा में आगे बढ रहा है। उन्‍होंने कहा कि देशवासियों में पूरा उत्‍साह और विश्‍वास है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत @2047 के सपनों को सभी राज्‍यों के सम्मिलित प्रयासों से पूरा किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि विकसित राज्‍य विकसित भारत बनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत एक युवा देश है। यह अपने कार्यबल के कारण पूरे विश्‍व के लिए आकर्षण बना हुआ है। इसका उद्देश्य युवाओं को कुशल और रोजगारपरक कार्यबल बनाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिए कौशल, अनुसंधान, नवाचार और रोजगार आधारित जानकारी की आवश्‍यकता है।

नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक राष्‍ट्रपति भवन के सांस्‍कृतिक केंद्र आयोजित की गई। नीति आयोग के अध्‍यक्ष प्रधानमंत्री मोदी ने इस बैठक की अध्‍यक्षता की। इस बैठक में सभी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्‍यपाल, पदेन सदस्‍य के रूप में केंद्रीय मंत्री और विशेष आमंत्रित सदस्‍य तथा नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष सुमन बेरी तथा सदस्‍य भागीदारी की। भारत को एक विकसित राष्‍ट्र बनाने पर ध्‍यान केंद्रित करने के साथ इस वर्ष की बैठक का विषय था विकसित भारत @2047 । शासी परिषद की बैठक में विकसित भारत @2047 पर दृष्टिपत्र के प्रस्‍ताव पत्र पर चर्चा हुई। इस बैठक का उद्देश्‍य केंद्र और राज्‍य सरकारों के बीच सहयोग और शासन को बढावा देना था। इसका उद्देश्‍य सरकारी हस्तक्षेपों के प्रतिपादन तंत्र को मजबूत करके ग्रामीण और शहरी दोनों की जनसंख्‍या के लिए जीवन की गुणवत्‍ता को बढावा देना भी था। इस बैठक में विकसित भारत @2047 के लक्ष्‍य को हासिल करने में राज्‍यों की भूमिका पर विस्‍तार से चर्चा हुई।

नीति आयोग ने कहा है कि सकल घरेलू उत्‍पाद पांच ट्रिलियन डॉलर के आंकडे को पार करने के साथ भारत विश्‍व की तीसरी सबसे बडी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की राह पर अग्रसर है। भारत की आकांक्षाएं वर्ष 2047 तक 30 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बनाने की है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के लिए केंद्र और राज्‍य सरकारों के बीच एक सहयोगपूर्ण दृष्टिकोण की आवश्‍यकता होगी। नौवीं शासी परिषद की बैठक का उद्देश्‍य टीम इंडिया के रूप में केंद्र और राज्‍य सरकारों के बीच टीम वर्क को बढावा देना और इस उद्देश्‍य की रूप-रेखा तैयार करना है। नीति आयोग की शासी परिषद पिछले वर्ष दिसंबर में हुए मुख्‍य सचिवों के तीसरे राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन की अनुशंसाओं पर ध्‍यान केंद्रित भी की।

Editor

Recent Posts

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…

13 घंटे ago

प्रकाश पर्व दीपावली देश-विदेश में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है

ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…

16 घंटे ago

पोलैंड के क्राकोव में एक व्यस्त बाजार में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 15 घायल

पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…

16 घंटे ago

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…

16 घंटे ago