खाडी देश कुवैत की इमारत में भीषण आग लगने की खबर सभी अखबारों के पहले पन्ने पर है। अमर उजाला लिखता है – कुवैत की इमारत में भीषण आग, चालीस से अधिक भारतीयों समेत 49 की मौत।
राजस्थान पत्रिका की खबर है – परदेस में हादसा, कुवैत की इमारत बनी लाक्षागृह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की समीक्षा बैठक। 26 जून को मिलेगा नया स्पीकर, तीन जुलाई को चलेगा पहला सत्र, नवभारत टाइम्स की खबर है।
नायडू ने आंध्र प्रदेश और मोहन माझी ने ओडिसा की संभाली कमान राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है। पंजाब केसरी की खबर है – आंध्र और ओडिसा में ताजपोशी।
आसमान से बरसी आग, पारा 44 डिग्री पार, 18 जून तक लू का येलो अलर्ट अमर उजाला की खबर है। दैनिक जागरण लिखता है – अभी और तपेंगे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब। हरिभूमि की सुर्खी है – दक्षिण पश्चिम मॉनसून की आगे बढने की संभावना, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश और गिरेंगे ओले।
देश में 50 हजार महिलाओं को तापमान बीमा का भुगतान, ज्यादा गर्मी से रोजगार प्रभावित होने पर मिले चार सौ से 16 सौ रूपये। राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में सौंपी गई राशि। राजस्थान पत्रिका की खबर है।
रक्तदान से हार्ट अटैक का खतरा 88 प्रतिशत तक घटता है, इम्युनिटी सुधरती है, कैंसर का जोखिम भी कम होता है, दैनिक भास्कर की खबर है। पत्र लिखता है – एक यूनिट ब्लड तीन लोगों की जान बचा सकता है।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…