आज का अखबार हिंदी 2 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

लोकसभा चुनाव संपन्‍न होने के बाद एग्जिट पोल आज अधिकतर अखबारों की पहली सुर्खी है। हिन्‍दुस्‍तान के शब्‍द हैं – मोदी इतिहास रचने की ओर। ज्‍यादातर सर्वेक्षणों में एनडीए तीन सौ 50 के पार। जनसत्‍ता लिखता है- नतीजों से पूर्व सर्वेक्षण में राजग की बडी जीत। राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है- एग्जिट पोल में फिर मोदी सरकार। दैनिक भास्‍कर ने लिखा है- कई राज्‍यों में भाजपा क्‍लीन स्‍वीप की तरफ। अमर उजाला की खबर है- सातों चरणों में 65 दशमलव शून्‍य आठ प्रतिशत मतदान। अंतिम चरण में 62 दशमलव तीन-छह प्रतिशत वोट पडे।

दैनिक जागरण ने आबकारी नीति घोटाले से जुडे मनी लॉन्‍ड्रिंग मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री की अंतरिम जमानत समाप्‍त होने को सुर्खी बनाते हुए लिखा है- अ‍रविंद केजरीवाल को आज जाना होगा जेल।

देशबंधु के अनुसार कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 72 रूपये सस्‍ता। तेल कंपनियों ने तीसरी बार दाम घटाए। दैनिक जागरण के आर्थिक पन्‍ने की खबर है – 2029 तक यूपीआई को 20 देशों में पहुंचाने की तैयारी में आरबीआई।

नवभारत टाइम्‍स के अनुसार कैंची धाम में यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन होगा, सीएम ने दिए निर्देश।

राजस्‍थान पत्रिका खेल पन्‍ने की सुर्खी है- भारत के डीपी मनु ने ताइवान ओपन 2024 में भाला फेंक स्‍पर्धा का स्‍वर्ण पदक जीता।

दैनिक भास्‍कर की यह खबर आकृष्‍ट करती है- मोबाइल से चिपके बच्‍चे घर से बाहर नहीं जा रहे, इसलिए चढ रहा चश्‍मा, आई बॉल का आकार भी बदला।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

7 मिनट ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

9 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

11 मिनट ago

भारत और फ्रांस के बीच अंतरिक्ष संबंधी सहयोग मानव अंतरिक्ष उड़ान, स्टार्ट-अप एवं नए अंतरिक्ष इकोसिस्टम पर ध्यान केन्द्रित करते हुए एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है: डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत,…

14 मिनट ago

फास्टैग एनुअल पास एक करोड़ के आंकड़े तक पहुंचा

राष्ट्रीय राजमार्ग के उपयोगकर्ताओं के बीच ‘फास्टैग एनुअल पास' का अच्छी तरह से अंगीकरण किया…

16 मिनट ago