आज का अखबार हिंदी 23 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

राजनीतिक दलों के अगले चरण के प्रचार के दौरान वायदे और आरोप तथा पलटवार अखबारों के पहले पन्‍ने में छाए हुए हैं। जनसत्‍ता, राष्‍ट्रीय सहारा, अमर उजाला और हरिभूमि ने निर्वाचन आयोग की राजनीतिक दलों को इस नसीहत को पहली खबर बनाया है कि धर्म और जाति के आधार पर प्रचार से बचे। राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है- ताना-बाना न बिगाडें स्‍टार प्रचारक।

देशबन्‍धु की बडी सुर्खी है- चुनाव से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश, गुजरात से पकडे गए आईएसआईएस आतंकियों से पूछताछ में खुलासा।

दिल्‍ली में मतदान के दिन सुबह चार बजे से मेट्रो सेवा शुरू करने की घोषणा देते हुए नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- मतदान कर्मियों को मतदान केन्‍द्र तक पहुंचने में सहूलियत को देखते हुए सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा चार बजे सुबह शुरू कर दी जाएगी। दैनिक जागरण ने लिखा है- मतदान के दिन बंद रहेंगे दिल्‍ली के बाजार।

जनसत्‍ता ने पहले पन्‍ने पर विश्‍लेषण शीर्षक से लिखा है-1996 के बाद लोकसभा चुनाव में इस बार सबसे अधिक आठ हजार तीन सौ साठ उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वर्ष-1996 में तेरह हजार नौ सौ बावन उम्‍मीदवारों ने चुनाव लडा था।

राजस्‍थान पत्रिका का शीर्षक है- गर्मी का सितम, राजस्‍थान समेत पांच राज्‍यों में रेड अलर्ट, पत्र लिखता है- नौतपा से पहले तंदूर जैसे तपे कई राज्‍य, पांच दिन तक राहत नहीं। पत्र ने बीकानेर में गर्म रेत पर पापड सेकने का चित्र दिया है।

दैनिक जागरण की खबर है- दक्षिण पूर्व एशिया बना संगठित साइबर ठगी का नया ठि‍काना।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

11 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

11 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

13 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

13 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

13 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

13 घंटे ago