आज का अखबार हिंदी 24 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

दिल्‍ली हरियाणा समेत आठ राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेश की अठ्ठावन सीटों पर थमा प्रचार, मतदान कल। जनसत्‍ता सहित कई अखबारों की पहली खबर है। दैनिक जागरण लिखता है-ऑरेंज एलर्ट के बीच कल सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान करेगी दिल्‍ली। राष्‍ट्रपति भवन में मतदान केन्‍द्र की थीम रहेगी हरि धरती, एनडीएमसी ने कुछ मतदान केन्‍द्रों पर की है विशेष व्‍यवस्‍था।

जागरण सिटी की खबर है। अमर उजाला ने बेटियों का हौसला शीर्षक से खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- काम्या बनी एवरेस्‍ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय वहीं 15 साल की प्रतिस्‍म‍िता ने एक सौ 33 किलो वजन उठाकर जीता सोना।

उत्‍तर में भीषण गर्मी तो दक्षिण में भारी बारिश का प्रकोप हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है। दैनिक भास्‍कर लिखता है- देश के सबसे गर्म दस शहरों में पांच राजस्‍थान के, एक दिन में दस की मौत। तीन दिन रेड एलर्ट। राजस्‍थान पत्रिका ने गर्मी का सितम शीर्षक से लिखा है- कायलाना झील में जलस्‍तर हुआ कम, पहाडियां भी सूखी। अप्रैल-मई में पहाडों पर 2023 से डेढ गुना तक ज्‍यादा पर्यटक, मैदानों में घटे दैनिक भास्‍कर की खबर है। पत्र लिखता है- बर्फ की मौजूदगी और मैदानों के मुकाबलों कम तापमान का असर।

साइबर अपराधियों ने चार माह में दिया सात हजार करोड का झटका, दक्षिण पूर्वी एशिया के देश बने नए ठिकाने, राजस्‍थान पत्रिका की पहली खबर है। पत्र लिखता है- 45 फीसदी ठगी थाईलैंड, म्‍यांमार और लाओस से। आईपीएल और अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से दिनेश कार्तिक ने लिया संन्‍यास।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कोल्लम के अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी के 73वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विश्व सेवा दिनम समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरलम के कोल्लम स्थित अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन से 1472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे…

5 घंटे ago

उत्तर प्रदेश का वार्षिक निर्यात लगभग ₹2 लाख करोड़ से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक ₹5 लाख करोड़ करने का लक्ष्य: पीयूष गोयल

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों(एफटीए) के माध्यम…

5 घंटे ago

आज विश्व पर्यटन दिवस है

आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…

11 घंटे ago

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

11 घंटे ago