लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज तेरह राज्यों की 88 सीटों पर मतदान होने का समाचार सभी अखबारों ने पहले पन्ने पर आंकडों सहित प्रकाशित किया है। दैनिक भास्कर की खबर है हीटवेव को चुनौती देने आज उतरेंगे मतदाता। राजस्थान पत्रिका लिखता है 88 सीटों पर आज होगी किस्मत लॉक। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ समेत 12 राज्य और एक केन्द्र शासित प्रदेश तैयार।
लोकतंत्र के पर्व के लिए नदी से लेकर पहाड तक नापे हिन्दुस्तान की सुर्खी है। पत्र लिखता है कर्मचारियों ने पोलिंग स्टेशनों तक पहुंचने के लिए नाव, ट्रैक्टर और घोडों का सहारा लिया।
भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढती प्रमुख अर्थव्यवस्था। वित्त मंत्रालय ने जारी की आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट जनसत्ता की सुर्खी है।
बेहत्तर मॉनसून से खाद्य वस्तुओं के दामों में आएगी कमी, वित्त मंत्रालय ने जारी की मासिक रिपोर्ट, फसल उत्पादन अधिक रहने का अनुमान दैनिक जागरण की खबर है।
हिन्दुस्तान ने भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान के सम्मान में लद्दाख के होमबोटिंगला दर्रे में एक सेल्फी पाइंट खोले जाने का समाचार सचित्र प्रकाशित किया है। पत्र लिखता है विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर ये पहल।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…