आज का अखबार हिंदी 28 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज अधिकांश अखबारों ने संसद के दोनों सदनों के समक्ष कल राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के विभि‍न्‍न पहलुओं को पहले पन्‍ने पर दिया है। अर्थव्‍यवस्‍था की मजबूती सहित सेवाओं और कृषि को समान महत्‍व तथा स्‍वास्‍थ्‍य और पर्यटन में सरकार की उपलब्धियों की चर्चा विभिन्‍न शीर्षकों से है। हरिभूमि के शब्‍द हैं – आज का भारत, दुनिया को समाधान देने के लिए जाना जाता है।

जनसत्‍ता और अमर उजाला ने लिखा है- इमरजेंसी को सबसे बडा काला अध्‍याय बताया, कहा मेरी सरकार के लिए संविधान जन-चेतना का हिस्‍सा। राजस्‍थान पत्रिका के शब्‍द हैं- संविधान खतरे में, का करारा जवाब, आपातकाल पर निंदा प्रस्‍ताव पारित।

राष्‍ट्रपति ने पेपर लीक मामले में कहा- दोषियों को सख्‍त सजा दी जाएगी।

राजस्‍थान पत्रिका ने कांग्रेस द्वारा सैम पित्रोदा को फिर से जिम्‍मेदारियां सौंपने की खबर मुख पृष्‍ठ पर दी है।

नीट यूजी परीक्षा में गडबडी के संबंध में बिहार से सीबीआई द्वारा दो लोगों को हिरासत में लेने और तेजी से कार्रवाई करने की खबर अलग-अलग शीर्षकों से है। जनसत्‍ता लिखता है- नीट यूजी मामले में पहली बार गिरफ्तारियां, अदालतों ने एनटीए से जवाब मांगा।

अखबारों ने मॉनसून से पहले की बारिश से मौसम सुहावना होने और उत्‍तर भारत को गर्मी से राहत दिलाने की चर्चा की है। अखबार लिखते हैं- समूचे दिल्‍ली एनसीआर में पारे में गिरावट आई। जनसत्‍ता ने मौसम विभाग के अनुमान को अहमियत दी है कि दिल्‍ली में 29 और 30 जून को भारी बारिश हो सकती है। कई अखबारों ने मॉनसून आगे बढने की परिस्थितियां अनुकूल होने का भी जिक्र किया है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

2 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

2 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

2 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

2 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

2 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

16 घंटे ago