आज का अखबार हिंदी 29 अप्रैल 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

चुनावों के अगले चरण के लिए धुआधार प्रचार अभियान, अधिकांश अखबारों की बडी सुर्खी है विभिन्‍न शीर्षकों से अखबारों ने आरोप और पलटवार को जगह दी है। कुछ रोचक शीर्षक भी मुख्‍य पृष्‍ठ पर हैं। दैनिक भास्‍कर ने लिखा है – तीसरे चरण के मतदान से पहले नए मुद्दे।

दिल्‍ली कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्‍तीफे की चर्चा आज अधिकांश अखबारों ने पहले पन्‍ने विस्‍तार से की है।

दैनिक ट्रिब्‍यून लिखता है- हरियाणा में दस सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से।

जनसत्‍ता की बडी खबर है उत्‍तराखंड- जंगल में आग लगाने की कोशिश करते आठ लोग गिरफ्तार। वन विभाग ने कहा नैनीताल और पौडी गढवाल में आग मानव जनित।

नवभारत टाइम्‍स की खबर है तींरदाजी विश्‍व कप भारत को 14 साल बाद गोल्‍ड मिला।

हरिभूमि की बडी सुर्खी है – पाकिस्‍तान की नापाक साजिश, समुद्र के रास्‍ते आ रही नाव से छह सौ करोड रूपये की अस्‍सी किलो ड्रग्‍स मिली, 14 गिरफ्तार, गुजरात एटीएस और एनसीबी की टीम ने बडी खेप पकडी।

जनसत्‍ता ने पहले पन्‍ने पर विशेष आलेख में तेजी से गर्म हो रहे हिन्‍द महासागर का जिक्र करते हुए लिखा है – मिल रहे हैं अनहोनी के संकेत। इस सदी में समुद्र की सतह की एक दशमलव चार से तीन डिग्री सेल्सियस तक गर्म होने की संभावना, अध्‍ययन में कहा गया है कि चक्रवात में तेजी आएगी, मानसून पर असर पडेगा और समुद्र का जलस्‍तर बढेगा।

देशबंधु ने पहले पन्‍ने पर बॉक्‍स में लिखा है – फिर बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज, उत्‍तर भारत में पहाड़ों पर जमकर बरसेगें बादल।

Editor

Recent Posts

महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को बरी

दिल्ली की एक अदालत ने आज महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय…

2 घंटे ago

जुलाई 2026 में कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से 14.78 मिलियन टन कोयले का उत्पादन हुआ, जबकि कोयले की आपूर्ति 17.49 मिलियन टन तक पहुंच गई

कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खनन क्षेत्र ने अपनी तीव्र विकास गति बनाए रखते हुए जुलाई…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन…

4 घंटे ago

ग्‍लास्‍गो राष्‍ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में अहमदाबाद को औपचारिक रूप से 2030 के राष्‍ट्रमंडल खेलों के अधिकार सौंपे गए

राष्ट्रमंडल खेल कल ग्लास्‍गो में भव्य समारोह में सम्‍पन्‍न हो गए। समापन समारोह में वंदे…

6 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ईरान के साथ नए दौर की वार्ता आज

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत आज होगी।…

6 घंटे ago

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के प्रमुखों की की बैठक आज लखनऊ में

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के प्रमुखों की दो दिन की बैठक आज से…

6 घंटे ago