महाराष्ट्र के पालघर में देश की सबसे बड़ी वाधवन बंदरगाह परियोजना समेत कई योजनाओं का शिलान्यास आज सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। राजस्थान पत्रिका लिखता है- पालघर में देश के सबसे बडे बंदरगाह का शिलान्यास, बारह लाख को मिलेगा रोजगार।
देश की जीडीपी पहली तिमाही में 15 माह के निचले स्तर पर आई, हिन्दुस्तान की खबर है- पत्र लिखता है- कृषि सेवा क्षेत्र के खराब प्रदर्शन का असर, सबसे तेज अर्थव्यवस्था का दर्जा कायम।
पैरिस-पैरालंपिक खेलों में एक ही दिन में स्वर्ण समेत चार पदक जीतने की खबर अमर उजाला ने सचित्र प्रकाशित की है- अवनि का फिर स्वर्णिम निशाना, मनीष की चॉदी। दैनिक जागरण की सुर्खी है- संघर्ष की व्हीलचेयर से सम्मान के शिखर तक पहुंचने की कहानी, दुर्घटना के बाद लकवे को मात देकर भारत की सर्वश्रेष्ठ पैरा निशानेबाज बनी अवनि लेखरा।
एक तुफान विदा, दूसरे की आहट, दैनिक भास्कर ने मौसम हुआ तुफानी शीर्षक से यह खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- गुजरात में राहत, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश संभव।
पश्चिम बंगाल के नदियां में गणेश चतुर्थी उत्सव से पहले भगवान गणेश की मूर्ति को अंतिम रूप देते हुए कारीगर की मनमोहक तस्वीर जनसत्ता ने प्रकाशित की है।
बस्तर डिवीजन में प्रत्येक नौ नागरिकों के पीछे एक पैरामिलिट्री का जवान। अनुपात के हिसाब से देशभर में सबसे सैन्य संवेदनशील इलाका बना बस्तर। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है।
आज एक नवंबर से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव…
अमरीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की कल अमरीका के अटलांटा में बैठक…
दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से शीतकालीन कार्ययोजना लागू हो…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं…
केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर 2026 को राज्य सरकारों को 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…