आज का अखबार हिंदी 31 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का प्रचार कल समाप्‍त होने की खबर सभी अखबारों ने पहले पन्‍ने पर प्रकाशित की है। जनसत्‍ता की सुर्खी है – अंतिम चरण के प्रचार का शोर थमा, मतदान कल। प्रधानमंत्री मोदी, अनुराग, कंगना, रवि शंकर और चन्‍नी मैदान में। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है – आखिरी मुकाम तक पहुंचा चुनाव, प्रचार समाप्‍त। मोदी बदलते रहे मुद्दे, राहुल हर बार वही वार।

भीषण गर्मी ने उत्‍तर प्रदेश के 164 समेत 227 की ली जान, अमर उजाला की सुर्खी है। वहीं, हिन्‍दुस्‍तान लिखता है – दिल्‍ली में दो दिन लू से राहत देगी बूंदा-बांदी।

नवभारत टाइम्‍स ने दिल्‍ली में आग लगने की घटनाओं की खबर आंकडों सहित प्रकाशित की है। पत्र लिखता है – आग लगने के मामलों ने बनाया नया रिकॉर्ड। दमकल विभाग को दो सौ से ज्‍यादा मिली कॉल, इनमें 183 आग की।

प्‍यास बुझाने को पसीने से तर-बतर दिल्‍ली, दैनिक जागरण ने जल संकट शीर्षक से यह खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है – टैंकर की मांग करने के बाद दो से चार घंटे तक करना पड रहा इंतजार। पानी भरने के लिए लगती है लंबी कतार। वहीं दैनिक ट्रिब्‍यून ने प्रचंड गर्मी के साथ पानी की किल्‍लत पर कुछ यूं सुर्खी बनाई है – दिल्‍ली में आग उगल रहा सूरज, पानी को लेकर मचा हाहाकार।

उत्‍तर प्रदेश के हाथरस से जम्‍मू कश्‍मीर जा रही बस के खाई में गिरने की खबर भी सभी अखबारों ने प्रकाशित की है। दैनिक जागरण लिखता है – जम्‍मू में खाई में गिरी बस, 22 श्रद्धालुओं की मौत। अमर उजाला की सुर्खी है – जम्‍मू-पुंछ हाइवे पर दर्दनाक हादसा, क्षमता से ज्‍यादा सवार थे यात्री।

Editor

Recent Posts

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

14 घंटे ago

डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले उन्नत पैराशूट का पहला लाइव जंप परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…

14 घंटे ago

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की निंदा की

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की…

14 घंटे ago

वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा

बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों…

14 घंटे ago

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में…

16 घंटे ago