खेल

आज का अखबार हिंदी 5 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

कल हुई मतगणना चुनाव परिणामों पर आज के सभी अखबारों ने विस्‍तार से चर्चा की है। नवभारत टाइम्‍स ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्‍वीर के साथ लिख है एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत, बीजेपी 240 पर अटकी। अखबार का विश्‍लेषण है सरकार बनाने का भरोसा पर विपक्ष भी करेगा कोशिश। पत्र ने पहले पन्‍ने पर बॉटम मे लिखा है नई सरकार की कुंजी टीडीपी और जेडीयू के हाथ, इन पर विपक्ष की निगाहें।

जनसत्‍ता ने पहले पन्‍ने पर जनादेश 2024 के साथ लिखा है राजग को बहुमत, इंडिया शाइनिंग। भाजपा स‍बसे बडा दल विपक्ष हुआ मजबूत। दिल्‍ली पन्‍ने पर पत्र की सुर्खी है दिल्‍ली की सातों सीटों पर फिर खिला कमल। अखबार ने ”इंदौर में नोटा ने बनाया नया कीर्तिमान” शीर्षक से लिखा है – इंदौर में नोटा को मिले दो लाख से अधिक मत, भाजपा के शंकर सिंह लालवानी को रिकॉर्ड 12 लाख 26 हजार से ज्‍यादा वोट मिलें।

अमर उजाला ने मुख्‍यपृष्‍ठ पर भाजपा मुख्‍यालय में मोदी की विक्‍ट्री साइन तस्‍वीर दी है। पत्र ने लिखा है अबकी बार एनडीए सरकार, इंडिया भी असरदार। अखबार ने राहुल अखिलेश और ममता की तस्‍वीर के साथ लिखा है इन नेताओं ने बदल दी फिजा।

राष्‍ट्रीय सहारा कि सुर्खी है अबकी बार बंधन सरकार। हाथ ने बदले हालात, सपा के साथ ने इंडिया को दी बूस्‍टर डोज। बहुमत से दूर रह गई भाजपा, एनडीए सहयोगियों ने बचाई इज्जत।

हरिभू‍मि की सुर्खी है- न प्‍यार न तिरस्‍कार एनडीए तीसरी बार। पत्र ने आगे लिखा है-स्थिर सरकार से दुनिया में बढेगी भारत की ताकत, दुनिया बोली लोगों ने दिखाया विश्‍वास, मोदी ने रचा इतिहास।

लोकमत ने भी पहले पन्‍ने पर चुनावी चर्चा की है। शीर्षक है मतदाता देवो भव:, पत्र लिखता है कमल की कमजोर फसल सहयोगियों के बूते पर फिर बन सकती है एनडीए सरकार।

पत्र ने अपने अन्‍दर के पन्‍ने पर खबर दी है नासिक में बडा हादसा, वायु सेना का सुखोई लडाकू विमान दुर्घटनाग्रस्‍त, दोनो पायलट सुरक्षित।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 के दौरान अपना शानदार परिचालन प्रदर्शन जारी रखा और माल…

36 मिनट ago

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पोलैंड में उच्चस्तरीय बैठकें कीं; AI, सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर हुई बात

वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 12 भारतीय…

38 मिनट ago

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

7 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

7 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

20 घंटे ago