पेरिस ओलिंपिक के फाइनल में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के बाहर होने की खबर सभी अखबारों के आज पहले पन्ने पर है। जनसत्ता लिखता है- एक अरब 40 करोड उम्मीदों पर सौ ग्राम अति भारी, वजन बढने के कारण विनेश फोगाट अयोग्य, पदक से वंचित। देशबन्दु की सुर्खी है- ओलिंपिक में भारत को झटका, संसद में गूंजा विनेश का मामला। वहीं अमर उजला ने स्वदेश लौटी पिस्टल क्वीन मनु के भव्य स्वागत की खबर सचित्र प्रकाशित की है।
राजस्थान पत्रिका अस्थिर बांग्लादेश शीर्षक से लिखता है- नई सरकार के मुखिया होंगे यूनुस, नये पुलिस प्रमुख ने मांगी जनता से माफी। पडोस में आज बनेगी अंतरिम सरकार, उत्तर बंगाल सीमा पर घुसपैट नाकाम। दैनिक ट्रिब्यून की सुर्खी है अंतरिम सरकार का शपथ ग्रहण आज, शांति बहाली की कोशिशें जारी।
बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स आठ सौ 75 अंग चडा। धातु और ऊर्जा शेयरों में जमकर हुई खरीदारी से एनएसई का निफ्टी एक बार फिर 24 हजार अंक के पार। दैनिक जागरण ने ये खबर ऑकडों सहित प्रकाशित की है।
मॉनसून सीजन में पहली बार मिला सावन की रिमझिम बारिश का लुत्फ। नवभारत टाइम्स की सुर्खी है। वहीं हिन्दुस्तान लिखता है- भारी बारिश ने राजधानी की रफ्तार रोकी। प्रमुख मार्गो पर जल भराव के कारण कई घंटे लगा रहा जाम।
देश का तीसरा बडा टाइगर रिजर्व छत्तीसगढ में बनेगा। छत्तीसगढ सरकार ने गुरूघासीदास तमोर पिंगला को टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया। हरिभूमि की खबर है।
भारत ने हरित ऊर्जा के निर्यातक के रूप में उभरने की दिशा में एक बड़ा…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…
वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एआई की संभावनाओं का उपयोग करने के साथ-साथ इसके…