राजस्थान पत्रिका ने मुख पृष्ठ पर दिया है- मतदान के प्रथम चरण से पहले ही चार हजार छह सौ पचास करोड की जब्ती। इसी खबर को हरिभूमि ने शब्द दिया है- लोकसभा चुनाव 2024; टूटे सारे रिकार्ड, मतदान से पहले पहली बार चार हजार छह सौ पचास करोड की जब्त।
केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इंकार, दैनिक भास्कर समेत सब अखबारों की सुर्खी दी है। नवभारत टाइम्स लिखता है- केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ई.डी. से जवाब मांगा।
न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिशों पर पूर्व जजों ने प्रधान न्यायाधीश को लिखा पत्र, यह खबर दैनिक जागरण और लगभग सभी अखबारों ने पहले पन्ने पर छापी है।
हिन्दुस्तान की प्रमुख खबर है- इस्राइल पर संयम बरतने का दबाव, अमरीका बोला युद्ध हुआ तो वह साथ नहीं देगा। राजस्थान पत्रिका की खबर है- स्पेस वॉर : अंतरिक्ष में पहले युद्धाभ्यास की तैयारियों में जुटा अमरीका, छह सौ बीस लाख डॉलर होंगे खर्च।
इस साल झमाझम बरसेगा मॉनसून, देश में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, दैनिक ट्रिब्यून सहित सभी अखबारों की अहम खबर है।
खेलों के हवाले से दैनिक जागरण के पहले पन्ने पर खबर है- आईपीएल में टूटा एक मैच का सर्वाधिक रन का रिकार्ड।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीसीपीई वेलबीइंग होल्डको टू लिमिटेड और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स एशिया IV…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी…
वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…
आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…