वायरल न्यूज़

आज का अखबार हिंदी 14 अप्रैल 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल के वायदे और वार-पलटवार अखबारों की सुर्खियो में है। उम्‍मीदवारों की सूची और घोषणापत्र भी पहले पन्‍ने पर अखबारों के आकलन के साथ दिये गये हैं। राजस्‍थान पत्रिका ने चुनाव के पहले चरण की तैयारियों में बर्फीले इलाकों से गुजरते मतदान कर्मियों के चित्र के साथ लिखा है- लोकतंत्र का महापर्व, मतदान कर्मी दूर-दराज के इलाकों के लिए रवाना।

राष्‍ट्रीय सहारा की पहली खबर है- राजनीतिक गर्मी के बीच मौसम ने दिखाये रंग। दिल्‍ली में कई इलाकों में धूल भरी आंधी और तेज बारिश के बाद तापमान की गिरावट खबर बनी है। नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- बदला मौसम, 22 उडानों के रास्‍ते बदले। दैनिक ट्रिब्‍यून ने इसे मौसम की करवट बताते हुए लिखा है- हिमाचल के सात जिलों में आज बारिश का ओरेंज अलर्ट।

जनसत्‍ता की बडी खबर है- रामेश्‍वरम कैफे विस्‍फोट मामले में विशेष अदालत ने आरोपियों को दस दिन की एनआईए हिरासत में भेजा।

सिडनी के शॉपिंग सेन्‍टर में चाकू से हमले की खबर नवभारत टाइम्‍स, हिन्‍दुस्‍तान और अमर उजाला के पहले पन्‍ने पर है।

देशबंधु की पहली खबर है- न्‍यायपालिका में आर्टिफिशियल इंटेलीजैंस की परिवर्तनकारी भूमिका पर बोले सीजेआई, एआई अपनाने से बढ सकती है असमानता।

इस्राइल के 17 भारतीयों वाले समुद्री जहाज पर ईरान के कब्‍जा करने की खबर अमर उजाला, हिन्‍दुस्‍तान, जनसत्‍ता और दैनिक जागरण ने पहले पन्‍ने पर बडे अक्षरों में दी है। चालक दल के सदस्‍यों की सुरक्षित रिहाई के लिए ईरानी अधिकारियों से सम्‍पर्क और गहराते तनाव का जिक्र भी अखबारों ने किया है।

Editor

Recent Posts

देश में बेरोजगारी दर अगस्त में मामूली घटकर 5 प्रतिशत

देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की बेरोजगारी दर अगस्त में…

8 घंटे ago

भारत ने बोत्सवाना को HIV/AIDS उपचार के लिए 10 टन एंटी-रेट्रोवायरल दवाएं भेजीं

भारत ने एचआईवी एड्स के उपचार के लिए सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली में सहायता के उद्देश्‍य…

8 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की…

8 घंटे ago

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास 2026” औली और महाजन रेंज में आरंभ

भारत-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास” के 22वें संस्करण का उद्घाटन समारोह आज उत्तराखंड…

8 घंटे ago

भ्रामक टिपिंग प्रॉम्प्ट और डार्क पैटर्न के लिए CCPA ने रेपिडो 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने मुख्य आयुक्त श्रीमती निधि खरे और आयुक्त श्री अनुपम…

8 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जलवायु अनुकूल फसलों के विकास में तेजी लाने के लिए ब्रिक-NIPGR में स्वदेशी SPROUT सुविधा का उद्घाटन किया

विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय…

8 घंटे ago