दिल्ली में लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस समन्वय समिति की शुक्रवार को बैठक हुई। राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीट के लिए चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि यह बैठक दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए थी। उन्होंने कहा, ‘‘दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बेहतर करने के लिए आज हमने बैठक की।
हमने कुछ अहम फैसले लिये। सात समन्वयक चुने गए हैं।’’ बैठक में देवेंद्र यादव के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष चोपड़ा और अनिल भारद्वाज भी मौजूद थे। आप की ओर से बैठक में विधायक दुर्गेश पाठक, दिलीप पांडे और अन्य शामिल हुए।
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का…
NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर…
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…
बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…
भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…