अंतर्राष्ट्रीय

आसियान-भारत वरिष्ठ अधिकारियों की 26वीं बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई

आसियान-भारत वरिष्ठ अधिकारियों की 26वीं बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित की गई। पूर्वी मामलों के सचिव जयदीप मजूमदार ने सिंगापुर के विदेश मंत्रालय में स्थायी सचिव अल्बर्ट चुआ के साथ बैठक की सह-अध्यक्षता की। आसियान-भारत संवाद संबंधों के लिए सिंगापुर भारत का समन्वयक देश है। आसियान के सभी सदस्य देशों और आसियान में पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त तिमोर लेस्टे के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।

बैठक के दौरान राजनीतिक-सुरक्षा, आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में आसियान-भारत संबंधों के दायरे की समीक्षा की गई। आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पिछले वर्ष जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में घोषित प्रधानमंत्रियों के 12 सूत्री प्रस्ताव के कार्यान्वयन पर भी चर्चा की गई। आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

आसियान संगठन को समर्थन देने के सिलसिले में भारत के निरंतर समर्थन की सराहना की गई।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

14 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

14 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago