insamachar

आज की ताजा खबर

Lok Sabha Elections 2024: पांचवे चरण के चुनाव में दोपहर 5 बजे तक 56.68% मतदान दर्ज

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के चुनाव में शाम 5 बजे तक 56.68% मतदान दर्ज किया गया है। बिहार में 52.35%, जम्मू और कश्मीर में 54.21%, झारखंड में 61.90%, लद्दाख में 67.15%, महाराष्ट्र में 48.66%, ओडिशा में 60.55%, उत्तर प्रदेश…

भारतीय मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम को एशियाई रिले में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक

भारत की मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने सोमवार को यहां पहली एशियाई रिले चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम हालांकि पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही। मुहम्मद अजमल, ज्योतिका…

ईरान में उपराष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मोखबर को कार्यवाहक राष्‍ट्रपति नियुक्‍त किया गया

ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍ला अली खामेनेई ने उपराष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मोखबर को कार्यवाहक राष्‍ट्रपति नियुक्‍त किया है। हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना में राष्‍ट्रपति इब्राहिम रईसी की मृत्‍यु के बाद यह फैसला किया गया है। रईसी 2021 में देश के राष्‍ट्रपति बने थे।…

उबर को दिल्ली में बस चलाने के लिए मिला लाइसेंस

ऐप आधारित ऑनलाइन कैब बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी उबर को दिल्ली परिवहन विभाग से सरकार की प्रीमियम बस योजना के तहत राष्ट्रीय राजधानी में बसें संचालित करने के लिए ‘एग्रीगेटर’ लाइसेंस प्राप्त हुआ है। ‘एग्रीगेटर’ से आशय कारोबारी मॉडल…

छत्तीसगढ़: कवर्धा इलाके के पास एक पिकअप वाहन पलटने से 17 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़: कवर्धा इलाके के पास एक पिकअप वाहन पलटने से 17 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जिले के कुई गांव के रहने वाले ग्रामीण…

लाइ चिंग-ते ने आज ताइवान के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

ताइवान की सत्ताधारी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) के लाई चिंग-ते ने आज ताइवान के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। ताइवान के विदेश मंत्रालय के अनुसार 51 प्रतिनिधिमंडलों के 500 से अधिक विदेशी मेहमानों ने इस समारोह में भाग लिया।…

उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में बनाए गए तीन आपराधिक कानूनों के खिलाफ दायर याचिका पर विचार करने से इनकार किया

उच्चतम न्यायालय ने आज भारतीय दंड संहिता, आपराधिक दंड संहिता और साक्ष्य अधिनियम की जगह हाल ही में बनाए गए तीन आपराधिक कानूनों के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी…

ICMR ने कोवैक्‍सीन के प्रभावों पर BHU के अध्ययन से संबंधित लेख को गुमराह करने वाला करार दिया

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा है कि कोवैक्‍सीन के प्रभावों पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के अध्ययन से संबंधित लेख गुमराह करने वाला है और इसमें परिषद का भी गलत तरीके से हवाला दिया गया है। आईसीएमआर ने…

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर चार ISIS आतंकवादी गिरफ्तार

गुजरात ए टी एस ने अहमदाबाद में सरदार वल्‍लभ भाई पटेल अन्‍तर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। स्‍थानीय अधिकारियों के अनुसार ये चारों आतंकी श्रीलंका के निवासी हैं और इस्‍लामिक स्‍टेट से जुडे हैं। वे श्रीलंका…