आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 30 मार्च 2025
भारत और अमरीका के बीच टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने के लिए चार दिन की वार्ता खत्म होनें को लगभग सभी अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया हैं। अमर उजाला लिखता है- वार्ता खत्म, दोनों देशो का रूख सकारात्मक।…
आईपीएल क्रिकेट में गुजरात टाइटन्स ने अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराया
आईपीएल क्रिकेट में, कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में, मुंबई 6…
‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ – भारतीय सेना द्वारा म्यांमार भूकंप पीड़ितों को चिकित्सा सहायता
28 मार्च 2025 को म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप की त्वरित प्रतिक्रिया में भारतीय सेना ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत तत्काल मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए एक विशेष चिकित्सा कार्य बल तैनात कर रही है। लेफ्टिनेंट कर्नल जगनीत गिल के…
केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय विद्यालय, डिब्रूगढ़ के नए भवन की आधारशिला रखी
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में केंद्रीय विद्यालय के नए भवन की आधारशिला रखी। यह पहल, जो लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी, का निर्माण 38 करोड़ रुपये की लागत से…
आज से शुरू हो रहा है हिंदू नववर्ष (नवसंवत्सर), राष्ट्रपति ने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
हिंदू नववर्ष आज से शुरू हो रहा है। इसे नवसंवत्सर भी कहा जाता है। यह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होता है। देश के विभिन्न भागों में इसे अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। महाराष्ट्र और गोवा में इसे गुड़ी…
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता नई दिल्ली में संपन्न हुई, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक विस्तारित करने पर सहमति
13 फरवरी 2025 के भारत-अमेरिका संयुक्त वक्तव्य के अनुसरण में, जिसमें दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के माध्यम से 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक विस्तारित करने पर सहमति व्यक्त की थी, भारत के वाणिज्य…
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए और विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया
केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा संसदीय क्षेत्र के भैरूंदा में हितग्राही सम्मेलन में सहभागिता की और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। साथ ही, शिवराज सिंह चौहान…
म्यांमार भूकंप में मरने वालों की संख्या एक हजार के पार; भारत ने मानवीय सहायता की पहली खेप भेजी, जल्द ही दो खेप और भेजी जाएंगी
म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई है। कल आए शक्तिशाली भूकंप को रिक्टर स्केल पर सात दशमलव सात मापा गया। देश की सैन्य नेतृत्व वाली सरकार ने एक बयान में कहा कि…
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 17 माओवादी मारे गए
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस मुठभेड़ में जिला रिज़र्व गार्ड-डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए। छत्तीसगढ़ में आज…









