बिज़नेस

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2025 में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा

संयुक्‍त राष्‍ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था चालू वित्‍त वर्ष में चीन, अमरीका और यूरोपीय संघ को पीछे छोड़ते हुए सकल घरेलू उत्‍पाद में छह दशमलव तीन प्रतिशत की वृद्धि के साथ आगे बढ़ेगी।

विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाओं पर संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के घरेलू व्‍यय, मजबूत सरकारी निवेश और सेवा निर्यात में वृद्धि के कारण भारत की सकल घरेलू उत्‍पाद में वृद्धि दर्ज हुई है। एक तरफ जहां वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था में कमी आई है, वहीं भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था आगे बढ़ रही है। हालांकि, जनवरी में वृद्धि दर में छह दशमलव छह प्रतिशत के अनुमान में थोड़ा संशोधन हुआ है, लेकिन यह चीन, अमरीका और यूरोपीय संघ जैसी प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍थाओं से अब भी आगे है।

अगले वर्ष भारत की अर्थव्‍यवस्‍था छह दशमलव चार प्रतिशत तक बढ़ सकती है। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने कहा है कि वैश्चिक अर्थव्‍यवस्‍था व्‍यापार तनाव और नीतियों में अनिश्चितता को लेकर नाजुक दौर से गुजर रही है। कई देशों में पूर्वानुमानों की तुलना में कम वृद्धि होने की उम्‍मीद है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

6 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

8 घंटे ago