भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय बैठक की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय बैठक की। भारत और फिनलैंड के बीच आज नई दिल्‍ली में पर्यावरण सहयोग, प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी तथा सांख्यिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए गए।

अपने संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दुनिया अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से लेकर पश्चिम एशिया तक, दुनिया के कई क्षेत्रों में लगातार संघर्ष जारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे वैश्विक माहौल में भारत और यूरोप दो प्रमुख राजनयिक शक्तियां अपने संबंधों के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और यूरोप के बीच बढ़ता सहयोग वैश्विक स्थिरता, विकास और साझा समृद्धि को मजबूत कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फिनलैंड इस बात पर एकमत हैं कि केवल सैन्य संघर्ष से किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, दोनों देश संघर्ष को जल्द समाप्त करने के हर प्रयास का समर्थन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत और फिनलैंड कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उल्लेख किया कि 2026 की शुरुआत में भारत-यूरोपीय संघ के बीच एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता हुआ था। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगा।

इस अवसर पर फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा कि भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्रों में से एक है और विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ और भारत के बीच हुए व्यापार समझौते तथा रणनीतिक साझेदारी का बहुत महत्व है।

फिनलैंड के राष्ट्रपति कल चार दिन की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति स्टब यह पहली भारत यात्रा है। वे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन भी फिनलैंड के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति स्टब आज शाम राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाले 11वें रायसीना डॉयलाग 2026 में मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक…

15 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के साथ किसी समझौते में जल्दबाजी नहीं करने को कहा

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के…

15 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा – भारत और अमरीका आतंकवाद के सभी रूपों से मुकाबले के लिए तत्‍पर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका आतंकवाद के हर…

15 घंटे ago

आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हराया

आईपीएल क्रिकेट के अंतिम लीग मैच में डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40…

15 घंटे ago

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 मई को होने वाली सीयूईटी स्‍नातक परीक्षा 2026 स्थगित की

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की…

15 घंटे ago

पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 2 रुपये 71 पैसे की वृद्धि

पेट्रोल की कीमतों में आज दो रुपये 61 पैसे और डीजल में दो रुपये 71…

15 घंटे ago