भारत

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के समाप्‍त होने की संभावना

मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्‍तर और दक्षिणी भागों में अगले दो -तीन दिन के लिए मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार असम, अरूणाचल प्रदेश और मेघालय में आज बहुत तेज वर्षा हो सकती है। रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और केरल में अगले दो तीन दिन में कुछ स्‍थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्‍तर प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्‍यप्रदेश, महाराष्‍ट्र के कुछ और भागों से दक्षिण पश्चिम मॉनसून चला गया है। विभाग ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में इन क्षेत्रों के शेष भागों से भी दक्षिण पश्चिम मॉनसून के समाप्‍त होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

12 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

14 घंटे ago