भारत

हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 36.69% मतदान हुआ

हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 36.69% मतदान हुआ। दोपहर 1 बजे तक मेवात में सबसे अधिक 42.64% मतदान हुआ, उसके बाद यमुनानगर में 42.08% और जींद में 41.93% मतदान हुआ। पंचकूला में सबसे कम 25.89% मतदान हुआ।

आज एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरु हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा। दो करोड़ तीन लाख से अधिक मतदाता एक हजार 31 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। राज्‍य में कुल 20 हजार 632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हरियाण के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग सहित सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में लोगों से बडी संख्‍या में वोट डालने और लोकतंत्र के उत्‍सव में भाग लेने की अपील की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्‍य के सभी युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने की भी अपील की।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

9 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

9 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

9 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

11 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

11 घंटे ago