निर्वाचन आयोग ने बताया है कि बिहार से 99.11 प्रतिशत मतदाताओं से दस्तावेज प्राप्त हो गए हैं, जबकि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत दावों, आपत्तियों और दस्तावेज जमा कराने के लिए अभी सात दिन बाकी हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार दस्तावेजों की दैनिक संग्रह दर एक दशमलव छह-चार प्रतिशत है।पूरे बिहार में 243 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों और दो हजार 976 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों द्वारा दस्तावेज़ों का सत्यापन एक साथ किया जा रहा है।
मसौदा मतदाता सूची में सूचीबद्ध सात करोड़ 24 लाख मतदाताओं में से अब तक शून्य दशमलव एक-छह प्रतिशत दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। आयोग ने पुष्टि की है कि बिहार में एसआईआर प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। पात्रता दस्तावेजों के सत्यापन सहित दावों और आपत्तियों पर सभी निर्णय 25 सितंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर…
बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र कलिंगपट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश…
दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार का अवसर…
उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने लॉरियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ओनेस्टो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के…