insamachar

आज की ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया है। यह मेक्सिको के दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत तट की ओर बढ़ रहा है। ट्रूडी की अधिकतम गति 155 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

गुआम और उत्तरी मारियाना द्वीप समूह के गवर्नरों ने राहत और बचाव उपायों के लिए संघीय सहायता तथा वित्तीय मदद प्राप्त करने के उद्देश्य से अमरीका की सरकार से आपातकालीन आपदा घोषणा जारी करने का अनुरोध किया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *