भारत

LIC अधिकारी और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर SBI रिवार्ड्स शोधन के लिए फर्जी संदेश भेजने वाले धोखेबाजों के खिलाफ कार्रवाई

सतर्क एवं जागरूक नागरिक साइबर अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संचार साथी पोर्टल पर चक्षु-रिपोर्ट संदिग्ध धोखाधड़ी संचार सुविधा के माध्यम से संदिग्ध धोखाधड़ी संचार की अपनी सक्रिय रिपोर्टिंग के द्वारा, ये सतर्क नागरिक सुरक्षित डिजिटल माहौल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उनकी सतर्क निगाहें और तुरंत कार्रवाई न केवल उनको बल्कि अनगिनत अन्य लोगों को भी घोटालों, फिशिंग प्रयासों और धोखाधड़ी की गतिविधियों का शिकार होने से बचाती हैं। संदिग्ध संदेशों, कॉलों और प्रतिरूपण प्रयासों की रिपोर्ट करके ये सतर्क नागरिक साइबर अपराधियों के खिलाफ रक्षा की पहली पंक्ति के रूप में कार्य करते हैं।

नागरिकों का यह त्वरित दृष्टिकोण दूरसंचार विभाग को साइबर अपराधों से निपटने और उन्हें रोकने में मदद करता है। दूरसंचार विभाग उन सतर्क नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करता है जो विभाग को एक सुरक्षित और संरक्षित डिजिटल इको-सिस्टम सुनिश्चित करने में सक्षम बनाते हैं।

इन जानकारियों के साथ, दूरसंचार विभाग साइबर/वित्तीय धोखाधड़ी पर त्वरित और सख्त कार्रवाई कर रहा है। नवीनतम मामलों में, फर्जी एलआईसी अधिकारियों और बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के नाम पर फर्जी संचार और एसबीआई रिवार्ड्स के शोधन के लिए एसएमएस के जरिए लोगों को ठगा जा रहा था।

दिनांक 19.05.2024 को दूरसंचार विभाग को 14 मोबाइल नंबरों से ऐसी धोखाधड़ी के संबंध में नागरिकों से जानकारी प्राप्त हुई।

दूरसंचार विभाग द्वारा की गई कार्रवाई:

दूरसंचार विभाग ने 24 घंटों के भीतर ही इन मामलों का विश्लेषण किया और इन मोबाइल नंबरों के लिए सभी लिंकेज तैयार किए। इसलिए, इन मोबाइल नंबरों से जुड़े 372 मोबाइल हैंडसेट को 21.05.2024 को अखिल भारतीय आधार पर ब्लॉक कर दिया गया था। इसके साथ ही, 906 मोबाइल कनेक्शन निलंबित कर दिए गए थे और उन्हें पुन: सत्यापन के लिए चिह्नित किया गया था।

विभाग ने सभी नागरिकों से सतके रहने और संचार साथी पोर्टल (www.sancharsathi.gov.in/sfc) की ‘चक्षु – रिपोर्ट संदिग्ध धोखाधड़ी संचार’ सुविधा पर ऐसे धोखाधड़ी वाले मामलों की रिपोर्ट करने का आग्रह किया है। इस तरह की सक्रिय रिपोर्टिंग से दूरसंचार विभाग को साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी आदि के लिए दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलती है।

दूरसंचार विभाग/ट्राई का प्रतिरूपण करने वाले फर्जी नोटिस, संदिग्ध धोखाधड़ी संचार और प्रेस, एसएमएस और सोशल मीडिया के माध्यम से दुर्भावनापूर्ण कॉल के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जनता के लिए नियमित आधार पर एडवाइजरी जारी की गई है।

यह सहयोगात्मक दृष्टिकोण नागरिकों को धोखेबाजों से सुरक्षित कर रहा है और दूरसंचार विभाग आगे आकर रिपोर्ट करने के लिए लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त करता है।

  • सतर्क रहें
  • रिपोर्ट करते रहें
  • आइए, इनसे मिलकर लड़ें

संचार साथी पोर्टल पर चक्षु सुविधा के बारे में जानकारी:

चक्षु दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल पर पहले से उपलब्ध नागरिक केंद्रित सुविधाओं में नवीनतम अतिरिक्त सुविधा है। ‘चक्षु’ नागरिकों को केवाईसी समाप्ति या बैंक खाते/भुगतान वॉलेट/सिम/गैस कनेक्शन/बिजली कनेक्शन, सेक्सटॉर्शन, सरकारी अधिकारी/पैसे भेजने के लिए रिश्तेदार, दूरसंचार विभाग द्वारा सभी मोबाइल नंबरों को डिस्कनेक्ट करने के रूप में प्रतिरूपण जैसे धोखाधड़ी के इरादे से कॉल, एसएमएस या व्हाट्सएप पर प्राप्त संदिग्ध धोखाधड़ी संचार की रिपोर्ट करने की सुविधा प्रदान करता है।

Editor

Recent Posts

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में ‘ज्वाला’ ने पांच शावकों को जन्म दिया, भारत में चीतों की संख्या 53 हुई

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को जानकारी दी कि…

25 सेकंड ago

प्रधानमंत्री मोदी ने “सबका साथ सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” थीम पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बजट-पश्चात वेबिनार श्रृंखला के चौथे आयोजित वेबिनार को संबोधित किया,…

2 घंटे ago

भारत ने मलावी के लोगों के लिए मानवीय सहायता के रुप में एक हजार मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी

मलावी में अल नीनो के कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अल नीनो…

4 घंटे ago

भारतीय सशस्त्र बलों का दल संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026 के ग्यारहवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स पहुंचा

भारतीय सशस्त्र बलों का दल सेशेल्स रक्षा बलों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026…

4 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, सरकार पश्चिम एशिया में उभरते घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही है

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि सरकार पश्चिम एशिया में उभरते घटनाक्रमों…

4 घंटे ago

बीजेपी ने बिहार, ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार, ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा चुनावों के लिए केंद्रीय…

4 घंटे ago