भारत

जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर

जम्मू-कश्मीर में आज शाम से 7 अक्टूबर तक तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में दोनों संभागों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। कश्मीर के अनंतनाग, पहलगाम, कुलगाम, सिंथन दर्रा, शोपियां, पीर की गली, सोनमर्ग-जोजिला, बांदीपोरा-राजदान दर्रा, गुलमर्ग और कुपवाड़ा-साधना दर्रे में भारी बर्फबारी की आशंका है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

3 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

5 घंटे ago