बिज़नेस

एयरो इंडिया शो 10 फरवरी से 14 फरवरी तक बेंगलुरु में आयोजित होगा

एयरो इंडिया शो 10 फरवरी से 14 फरवरी तक बेंगलुरु में होगा। इसमें एक बार फिर सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के करतब देखने को मिलेंगे। 14 पायलटों की इस विशिष्ट टीम को भारतीय वायुसेना के दूत के रूप में जाना जाता है। यह टीम एयरो इंडिया शो के दौरान अपने आकर्षक लाल और सफेद हॉक एमके-132 जेट विमानों का संचालन करेगी।

इस वर्ष इन हॉक्स में रंगीन धुआं निकालने वाले स्मोक पॉड्स लगाए गए हैं। हवाई प्रदर्शन के दौरान, ये विमान हमारे राष्ट्रीय ध्वज में शामिल तीनों रंगों का धुआं छोड़ेगें। 1996 में स्थापित, सूर्य किरण एरोबेटिक टीम नौ विमानों वाली अपनी तरह की एकमात्र टीम है। टीम ने अब तक देश और विदेश में सात सौ बार प्रदर्शन किया है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विजयवाड़ा में ‘राष्ट्रीय सरस मेले’ में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा आंध्र…

3 मिनट ago

धर्मांतरण करने वाले व्यक्ति पिछड़े वर्ग के अंतर्गत आरक्षण का स्वतः दावा नहीं कर सकते: सर्वोच्च न्यायालय

सर्वोच्च न्यायालय ने व्‍यवस्‍था दी है कि हिंदू धर्म से इस्लाम या अन्य गैर-हिंदू धर्मों…

50 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लद्दाख में लगभग 3350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में लगभग 3350 करोड़…

54 मिनट ago

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

7 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

7 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

7 घंटे ago