प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महामहिम प्रिंस करीम आगा खान IV के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें एक दूरदर्शी व्यक्ति बताते हुए उनकी सराहना की, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और अध्यात्म के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उनके योगदान की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “महामहिम प्रिंस करीम आगा खान IV के निधन से बहुत दुखी हूँ। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने अपना जीवन सेवा और अध्यात्म के लिए समर्पित कर दिया। स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान लोगों को प्रेरित करता रहेगा। मैं उनके साथ अपनी बातचीत को सदैव संजोकर रखूंगा। उनके परिवार और दुनिया भर में उनके लाखों अनुयायियों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ।”
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ‘भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे’- आई एम ई सी का…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एकता नगर, केवड़िया, गुजरात में आयोजित समारोह में 72वें राष्ट्रीय…
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण…
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।…
केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आज नई दिल्ली में यूरोपीय संसद…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो…