बिज़नेस

अमरीकी वस्तुओं पर जवाबी शुल्क हटाने से चीन के इनकार के बाद अमरीका ने चीन से आयात पर शुल्क बढ़ाकर 104 प्रतिशत किया

अमेरिका में चीनी वस्तुओं के आयात पर 104 प्रतिशत शुल्‍क आज से लागू होगा। अमरीकी राष्‍ट्रपति कार्यालय व्‍हाइट हाउस की प्रेस सचिव केरोलिन लेविट ने यह घोषणा की। चीनी वस्‍तुओं पर यह शुल्‍क राष्‍ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल से पहले लागू शुल्‍क के अतिरिक्‍त होगा। राष्‍ट्रपति ट्रंप के जवाबी शुल्‍क पैकेज के तहत चीन पर 34 प्रतिशत आयात शुल्‍क लगाया जाना था लेकिन अमरीकी वस्‍तुओं पर 34 प्रतिशत का जवाबी शुल्‍क लागू करने के अपने फैसले से मंगलवार तक पीछे नहीं हटने पर, राष्‍ट्रपति ट्रंप ने चीन पर 50 प्रतिशत का शुल्‍क और बढ़ा दिया। इस प्रकार चीनी वस्‍तुओं पर 84 प्रतिशत अतिरिक्‍त शुल्‍क लागू होगा। इस बीच, संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने आगाह किया है कि व्‍यापार युद्ध में किसी की भी जीत नहीं होती और सबको इसका नतीजा भुगतना पड़ता है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

7 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

9 घंटे ago