राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कहा है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट-यूजी की कटऑफ में वृद्धि परीक्षा की प्रतिस्पर्धा और उम्मीदवारों के उच्च प्रदर्शन मानकों को दर्शाती है। एजेंसी ने नीट यूजी परिणामों के संबंध में हाल के विवाद के संदर्भ में यह स्पष्टीकरण जारी किया।
एजेंसी ने आगे कहा कि एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक के पुराने और नए संस्करणों में अंतर के कारण, विषय विशेषज्ञों ने कहा कि एक विकल्प के स्थान पर दो विकल्पों को सही माना जाना चाहिए। छात्र-छात्राओं की चिंताओं की जांच के लिए गठित शिकायत निवारण समिति ने कहा कि परीक्षा के समय के नुकसान का पता लगाया गया था और ऐसे उम्मीदवारों को उत्तर देने की दक्षता और बर्बाद हुए समय के आधार पर अंकों के साथ मुआवजा दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से समिति ने सुनिश्चित किया कि इन केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया गया।
लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक-2025 ध्वनिमत से पारित कर दिया है।…
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन…
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्लेख करते हुए…
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…
भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…