भारत

मौसम विभाग ने मध्‍य और दक्षिण भारत के लिए अगले चार दिन के दौरान बारिश का यलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने मध्‍य और दक्षिणी क्षेत्र सहित देश के अनेक भागों में अगले चार दिन के लिए गरज के साथ वर्षा और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्‍य अरब सागर, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाडी के अधिकांश हिस्सों तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के वरिष्‍ट वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने बताया है कि महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ में मानसून प्रगति पर है।

मेनली जो वार्निंग है, वो हैवी रेनफॉल का है। जैसे महाराष्‍ट्र का जो मानसून का जो प्रोग्रेस है अभी नेक्‍सट जो दो-तीन दिन का जो महाराष्‍ट्र, आंध्रप्रदेश और दक्षिण उडीसा, छत्तीसगढ में आ सकता है। नेक्‍सट से दो-तीन दिन पिछले इन सब जगह में हैवी रेनफॉल का वार्निंग है। मेनली जो कोंकण का एरिया है उसके लिए नेक्‍सट दो से तीन दिन तक हैवी टू हैवी रेनफॉल हो सकता है।

उत्‍तर प्रदेश के कुछ भागों में सोमवार तक गर्म हवाएं चलती रहेंगी। मध्‍य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार और ओडिसा में भी अगले दो से तीन दिन तक गर्म हवाएं जारी रहने का अनुमान है। दिल्‍ली में अगले दो दिन तक गरज के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

5 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

5 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

5 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

7 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

7 घंटे ago