भारत

चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद उनकी सरकार विकसित भारत का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने का प्रयास करेगी: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने पिछले दस वर्षों में गरीबों को सशक्त बनाने और उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। एक अंग्रेजी दैनिक को दिये साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखाया है कि प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाना और उनकी सफलता के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना ही वास्तविक प्रगति है। उन्‍होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आये हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की बेरोजगारी दर दुनिया में सबसे कम है। उन्‍होंने कहा कि करोड़ों लोगों ने पहली बार व्यवसाय शुरू करने के लिए मुद्रा ऋण का फायदा उठाया है। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार ने औसत महंगाई दर को पिछले एक दशक में न्‍यूनतम स्‍तर पर रखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने अगले 25 वर्षों के लिए एक मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों को उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करके उनको सशक्त बनाने और व्‍यापक सुधारों के माध्‍यम से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का दोहरा मिशन शुरू किया है। उन्‍होंने इस बात जोर दिया कि विश्‍व में कोविड महामारी के बाद भारत के बढ़ते महत्व से लोगों में यह नया विश्वास पैदा हुआ है कि यह भारत का समय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद उनकी सरकार विकसित भारत का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने का प्रयास करेगी। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अगले पांच वर्षों के लिए और नई सरकार के पहले 100 दिनों के कार्यों की योजना पहले से ही तैयार कर ली है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार 2047 के लिए 24×7 काम करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि देश की जनता अपनी आकांक्षाओं को पूरा कर पाए।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

1 घंटा ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

1 घंटा ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

1 घंटा ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

14 घंटे ago