केन्द्र सरकार की मंजूरी के बाद रातापानी मध्य प्रदेश का आठवां टाइगर रिजर्व क्षेत्र घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इसे राज्य के लिए एक बडा़ उपहार बताया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने वन्य जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मध्य प्रदेश को हमेशा प्राथमिकता दी है।
प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने आठवां हमारा टाइगर अभ्यारण्य बना है और तुरंत बाद एक और बनने वाला है। एक तरह से ये देश के अंदर सबसे ज्यादा टाइगर हमारे यहां हैं, टाइगर पार्क भी हमारे यहां है।
रातापानी टाइगर रिजर्व में लगभग 90 से ज्यादा बाघ और अन्य वन्य जीव हैं। रातापानी के टाइगर रिजर्व घोषित होने से इस क्षेत्र में ना केवल पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। बल्की राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा आवंटित बजट से वन्य-प्राणियों का और बेहतर ढंग से प्रबंधन किया जा सकेगा।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…