अंतर्राष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने लागू करने के कुछ देर बाद ही आपात मार्शल लॉ हटाने की घोषणा की

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने आपात मार्शल लॉ हटाने की घोषणा की है। मंत्रिमंडल ने आपातकाल की घोषणा के लगभग छह घंटे बाद इसे हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। संयुक्त सेना प्रमुखों ने पुष्टि की है कि सभी सैनिक वापस लौट गये हैं और सामान्य स्थिति बहाल हो गई है।

दक्षिण कोरिया के विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी के एक नेता ने मार्शल लॉ की घोषणा के बाद राष्ट्रपति पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए तुरंत पद छोड़ने की मांग की थी।

इससे पहले, देर रात टेलीविजन संबोधन में राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया की साम्यवादी ताकतों से राष्ट्र की सुरक्षा तथा राष्ट्रविरोधी तत्वों के खात्मे के लिए आपातकाल को आवश्यक बताया था।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

8 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

8 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

8 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

20 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

20 घंटे ago