भारत

केरल में निपाह से हुई एक किशोर की मौत के बाद राज्य की मदद के लिए आईसीएमआर की छह सदस्यों की विशेषज्ञ टीम कोझिकोड पहुंची

केरल में निपाह से हुई एक किशोर की मौत के बाद राज्य की मदद के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद- आईसीएमआर की छह सदस्यों की विशेषज्ञ टीम कोझिकोड पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञ दल महामारी विज्ञान से इसके संबंधों की पहचान और राज्य स्वास्थ्य विभाग को तकनीकी सहायता प्रदान करने में सहायता करेगी। आईसीएमआर ने निपाह के कारण जान गवाने वाले युवक के संपर्क में आए लोगों के नमूनों का परीक्षण करने के लिए एक मोबाइल प्रयोगशाला बीएसएल-3 कोझिकोड भेजी है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि संपर्क में आए लोगों के नमूनों का परीक्षण नकारात्मक आया है।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

23 मिनट ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

1 घंटा ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

1 घंटा ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

2 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विजयवाड़ा में ‘राष्ट्रीय सरस मेले’ में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा आंध्र…

2 घंटे ago