अंतर्राष्ट्रीय

मालदीव सरकार के निर्णय के बाद इजराइली दूतावास ने अपने नागरिकों को भारत के तटों की यात्रा करने की सलाह दी

गाजा में जारी युद्ध के बीच मालदीव सरकार द्वारा इजराइली पासपोर्ट धारकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने के एक दिन बाद यहां इजराइली दूतावास ने सोमवार को अपने नागरिकों को भारत के कुछ सबसे सुंदर समुद्र तटों की यात्रा करने की सलाह दी।

दूतावास ने सोशल मीडिय मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जैसे कि मालदीव ने अब इजराइलियों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है, नीचे बताए गए ये कुछ खूबसूरत और अद्भुत भारतीय समुद्र तट हैं जहाँ इजराइली पर्यटकों का हार्दिक स्वागत होता है और बेहद आदर सत्कार दिया जाता है। हमारे राजनयिकों द्वारा यात्रा की गई जगहों के आधार पर इजराइली दूतावास के ये कुछ सुझाव हैं।”

मालदीव में हर साल दस लाख से ज़्यादा पर्यटक जाते हैं। 2023 में लगभग 10,966 इजराइली पर्यटक मालदीव पहुंचे, जबकि 2023 में 15,748 इजराइली पर्यटक मालदीव गए थे। इज़राइल ने दिसंबर में एक यात्रा चेतावनी जारी की थी जिसमें अपने नागरिकों से मालदीव न जाने का आग्रह किया गया था, जिसमें हमास के साथ युद्ध के दौरान इजराइल विरोधी भावना बढ़ने का हवाला दिया गया था। वर्ष 1974 में निलंबित किए जाने के बाद से इजराइल के मुस्लिम बहुल राष्ट्र के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में कल वर्तमान चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को…

5 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में रामनवमी का पर्व आज श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश में राम नवमी का पर्व आज श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।…

5 घंटे ago

OECD ने चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP विकास दर 7.6 प्रतिशत और 2026-27 में 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन- ओ.ई.सी.डी. ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी वृद्धि दर…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

केरलम् में विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची कल रात प्रकाशित की गई। अंतिम…

5 घंटे ago

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

23 घंटे ago