केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं करेगी। उनकी यह टिप्पणी आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान आई, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र के कृषि विभाग में 5 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सुप्रिया सुले ने कथित घोटाले के बारे में महाराष्ट्र के एक मंत्री और एक विधायक द्वारा दिए गए बयानों का हवाला दिया।
शिवराज चौहान ने लोकसभा में चर्चा के दौरान कहा कि यह पहली बार है जब वह इसके बारे में सुन रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसके बारे में उन्हें फिल्हाल कोई जानकारी नही है लेकिन अगर कोई अनियमितता पाई जाती है, तो इसकी जांच अवश्य होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा…
झारखंड में भी पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़…
बिहार में पटना और कई अन्य जिलों में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के तहत दिनांक…