भारत

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने आज प्रयागराज के महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने आज प्रयागराज के महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।महाकुंभ के आध्यात्मिक आयोजन में भारी आस्था देखी जा रही है और देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर रहे हैं।

“देश और विदेश की प्रमुख हस्तियां, गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के इस पवित्र, त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। भूटान नरेश आज सुबह प्रयागराज पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ त्रिवेणी संगम पर आरती की। उन्होंने संगम घाट पर नाव की सवारी की और साइबेरियन पक्षियों को भी दाना डाला।

इसके अलावा उन्होने प्रयागराज में अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर का दर्शन किया। वहीं डिजिटल महाकुंभ अनुभूति केंद्र के माध्यम से, आधुनिक तकनीक के जरिए, महाकुंभ की गहराई को भी समक्षा। भूटान नरेश का यह दौरा, भारत-भूटान की मित्रता एवं सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मेले की शुरुआत 13 जनवरी हो हुई थी और अब तक 38 करोड़ से अधिक श्रद्धालु, त्रिवेणी संगम में स्नान कर चुके हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

8 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

8 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

8 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

8 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

8 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

8 घंटे ago