भारत

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और इजराइल के कृषि मंत्री अवी दिख़तेर ने आज नई दिल्ली में कृषि में द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और इजराइल के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री अवि दिख्तर ने आज पूसा, दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के कृषि परिसर का दौरा किया।

इस दौरान केंद्रीय कृषि सचिव और आईसीएआर के प्रभारी महानिदेशक देवेश चतुर्वेदी ने दोनों मंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों को, 31 दिसंबर 1996 को इजरायल के राष्ट्रपति महामहिम एज़र वीज़मैन और तत्कालीन केंद्रीय कृषि मंत्री चतुरानन मिश्रा द्वारा आईसीएआर- आईएआरआई, पूसा, दिल्ली में अनुसंधान एवं विकास और प्रदर्शन फार्म पर भारत-इजरायल परियोजना की आधारशिला रखे जाने के बारे में बताया। संयुक्त निदेशक (अनुसंधान), आईएआरआई ने मंत्रियों को आईएआरआई, पूसा दिल्ली में शुरू किए गए, कृषि में भारत-इजरायल उत्कृष्टता के पहले केंद्र और भारत के विभिन्न हिस्सों के किसानों और अधिकारियों को प्रदर्शन और प्रशिक्षण के साथ-साथ पूरे देश में संरक्षित खेती की तकनीकों को लोकप्रिय बनाने में इसके व्यापक योगदान के बारे में जानकारी दी।

मंत्रियों और प्रतिनिधियों को संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) ने आईएआरआई के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित संरक्षित खेती की तकनीकों और किस्मों के बारे में बताया और कहा कि इसे पूरे देश में लोकप्रिय बनाया गया है। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने एक ग्रीनहाउस का दौरा किया, जिसे वर्ष 1998 में भारत-इजरायल विशेषज्ञता के साथ स्थापित किया गया था।

प्रतिनिधिमंडल ने ग्रीनहाउस के अंदर सब्जी फसलों रंगीन शिमला मिर्च, टमाटर और चेरी टमाटर को देखा। टमाटर की ग्रीनहाउस किस्में पूसा कॉकटेल टमाटर, पूसा चेरी टमाटर हाइब्रिड 1, पूसा रक्षित, रंगीन शिमला मिर्च सीपीसीटी-31सी-11 पीला, सीपीसीटी-एवी-151 नारंगी, सीपीसीटी-33ए-2 लाल, पूसा पार्थेनोकार्पिक खीरा, ग्रीष्मकालीन स्क्वैश पूसा अलंकार, पूसा पसंद और फूलों की किस्में गुलदाउदी ज़ेम्बला, मैरीगोल्ड पूसा पर्व, पूसा बहार और पूसा दीप को मंत्रियों के समक्ष प्रदर्शित किया गया। इस दौरान आईसीएआर- आईएआरआई एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, इजराइल दूतावास के अधिकारी भी मौजूद थे।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को…

54 मिनट ago

बीएनपी ने बांग्‍लादेश के आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया

बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी-बीएनपी ने बांग्‍लादेश के आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है।…

1 घंटा ago

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिन की शुरुआत में सेवा तीर्थ भवन परिसर के नाम…

19 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

19 घंटे ago