बिज़नेस

शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 1,089 अंक चढ़ा और निफ्टी में 374 अंक की बढ़त

मुंबई: शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 1,089 अंक उछल गया जबकि एनएसई निफ्टी में 374 अंक की बढ़त रही। एशिया और यूरोप के बाजारों में मजबूती के बीच निचले स्तर पर चौतरफा लिवाली से बाजार बढ़त में रहा। एक दिन पहले बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट आई थी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,089.18 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,227.08 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,721.49 अंक तक चढ़ गया था। सेंसेक्स के 29 शेयर लाभ में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 374.25 अंक यानी 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,535.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 535.6 अंक तक चढ़ गया था।

अमेरिका के जवाबी शुल्क को लेकर चिंता के बीच सेंसेक्स सोमवार को 2,226.79 अंक यानी 2.95 प्रतिशत लुढ़क गया था जबकि निफ्टी में 742.85 अंक यानी 3.24 प्रतिशत की गिरावट आई थी। यह पिछले 10 महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी। पावर ग्रिड को छोड़कर सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियां बढ़त में रहीं। टाइटन, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और जोमैटो में सबसे ज्यादा तेजी रही।

दुनिया के अन्य बाजारों में भी सोमवार की गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली। एशिया के बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सकारात्मक दायरे में रहे। निक्की 225, सूचकांक में छह प्रतिशत की तेजी आई। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी तेजी रही। अमेरिकी बाजारों में ज्यादातर में सोमवार को गिरावट रही।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

2 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

3 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

3 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

3 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

3 घंटे ago