एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड की 15वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और 71वीं बोर्ड बैठक 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस अवसर पर एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड ने आईसीएआर और तीन उद्योग साझेदारों – मेसर्स पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मेसर्स वेंकटेश्वर हैचरीज़ प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स एवरेस्ट इंस्ट्रूमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड – के बीच समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर कराने में भी सहायता की।
इन साझेदारियों का उद्देश्य कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में जनहितकारी पहलों के लिए कॉर्पोरेट सीएसआर का लाभ उठाना है। इस अवसर पर आईसीएआर के महानिदेशक और एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. एमएल जाट; आईसीएआर के सचिव और उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी; आईसीएआर के वित्तीय सलाहकार संदीप सरकार; एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड के सीईओ डॉ. प्रवीण मलिक; एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल के सदस्य; एग्रीइनोवेट टीम; और आईसीएआर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इन सहयोगों में कई प्राथमिकता वाले क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियां; जलवायु के अनुकूल कृषि और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन; आजीविका संवर्धन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण; महिला एवं युवा सशक्तिकरण; कृषि स्टार्टअप, इनक्यूबेशन और ग्रामीण उद्यमिता; डिजिटल नवाचार और क्षमता विकास; पोषण-संवेदनशील कृषि, जैव संवर्धन, खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य-श्रृंखला विकास; कृषि मशीनीकरण; शिक्षा और ज्ञान साझेदारी; और एक स्वास्थ्य के साथ ही अन्य पारस्परिक रूप से सहमत क्षेत्र शामिल हैं।
एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की कृषि व्यवसाय, नवाचार और प्रौद्योगिकी व्यावसायीकरण तथा सीएसआर निधि जुटाने वाली शाखा है।
नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी ) की 11वीं बैठक नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज तेजी से बदलती वैश्विक सुरक्षा और विकास संबंधी चुनौतियों…
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में 'प्रभावी…
भारतीय रेल ने रेलगाड़ी संख्या 11901/11902 वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा स्टेशन तक…
भारतीय रेल ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच सप्ताह में तीन…
भारत सरकार ने उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत वित्तीय सहायता के प्रावधान के…