भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एग्रीनोवेट इंडिया लि. ने वित्त वर्ष 2024–25 के लिए ₹3.40 करोड़ का लाभांश अदा किया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज दिल्ली में एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए ₹3,39,97,362 का लाभांश अदा किया। एग्रीनोवेट इंडिया लि., कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन भारत सरकार का एक नवरत्न उपक्रम है। यह वितरण निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एग्रीनोवेट इंडिया, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की सृजनात्मक क्षमता और किसानों की व्यावहारिक आवश्यकता के बीच एक सशक्त पुल का कार्य कर रहा है। कृषि नवाचारों के हस्तांतरण और तकनीकी उद्यमिता को बढ़ावा देने में संस्थान का योगदान सराहनीय है। यह आत्मनिर्भर भारत के कृषि लक्ष्य को सशक्त करने वाली पहल है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नवीन मलिक ने कहा कि यह लाभांश कंपनी की वित्तीय सुदृढ़ता, सुशासन और निरंतर नवाचार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में एग्रीनोवेट इंडिया लि. के अध्यक्ष एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट तथा गैर-सरकारी निदेशक श्री आनंद मोहन अवस्थी उपस्थित थे।

2011 में स्थापित, एग्रीनोवेट इंडिया लि., ICAR की व्यावसायिक शाखा के रूप में कार्य करती है। संस्थान का उद्देश्य कृषि अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को व्यावहारिक वाणिज्यिक उपयोग में लाकर किसानों, स्टार्ट-अप्स और उद्यमियों को लाभान्वित करना है। यह लाभांश वितरण एग्रीनोवेट इंडिया की वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता, और भारत के कृषि नवाचार पारिस्थितिकी को सशक्त बनाने की उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को और बल प्रदान करता है।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

5 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

5 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

6 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

6 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

9 घंटे ago