insamachar

आज की ताजा खबर

Ahmedabad was formally awarded the rights to host the 2030 Commonwealth Games at the closing ceremony of the Glasgow Commonwealth Games.
खेल भारत मुख्य समाचार

ग्‍लास्‍गो राष्‍ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में अहमदाबाद को औपचारिक रूप से 2030 के राष्‍ट्रमंडल खेलों के अधिकार सौंपे गए

राष्ट्रमंडल खेल कल ग्लास्‍गो में भव्य समारोह में सम्‍पन्‍न हो गए। समापन समारोह में वंदे मातरम के गान के साथ भारत की सांस्‍कृतिक विविधता और परंपरा का प्रदर्शन किया गया।

समारोह में 100वें राष्‍ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत को ध्वज और कमान सौंपी गई। 2030 के राष्ट्रमंडल खेल अहमदाबाद में होंगे। भारत ने ग्‍लास्‍गो राष्ट्रमंडल खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य सहित 39 पदक जीते और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

खेल मंत्रालय के सचिव हरि रंजन ने कहा कि देश के खिलाडियों ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया।

2026 के ग्‍लास्‍को कॉमनवेल्थ गेम्स में कई खेलों की विधाओं में कटौती होने के बावजूद भी देश की टीम ने इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया है कि पहले से और हमारी अपेक्षाओं से कई गुना ज्यादा है, तो यह हम सबके लिए एक बहुत सुखद संकेत है कि शायद वो जो एक टर्निंग पॉइंट स्‍पोर्ट्स की दिशा में देश में आना चाहिए उसके समय आ गया है और 2030 में हम अगला कॉमनवेल्थ गेम्स भारत में अहमदाबाद शहर में आयोजित करने वाले हैं। यह भी हमारे लिए बहुत सुखद संयोग है और प्रतिष्‍ठा का विषय भी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *