राष्ट्रमंडल खेल कल ग्लास्गो में भव्य समारोह में सम्पन्न हो गए। समापन समारोह में वंदे मातरम के गान के साथ भारत की सांस्कृतिक विविधता और परंपरा का प्रदर्शन किया गया।
समारोह में 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत को ध्वज और कमान सौंपी गई। 2030 के राष्ट्रमंडल खेल अहमदाबाद में होंगे। भारत ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य सहित 39 पदक जीते और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
खेल मंत्रालय के सचिव हरि रंजन ने कहा कि देश के खिलाडियों ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया।
2026 के ग्लास्को कॉमनवेल्थ गेम्स में कई खेलों की विधाओं में कटौती होने के बावजूद भी देश की टीम ने इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया है कि पहले से और हमारी अपेक्षाओं से कई गुना ज्यादा है, तो यह हम सबके लिए एक बहुत सुखद संकेत है कि शायद वो जो एक टर्निंग पॉइंट स्पोर्ट्स की दिशा में देश में आना चाहिए उसके समय आ गया है और 2030 में हम अगला कॉमनवेल्थ गेम्स भारत में अहमदाबाद शहर में आयोजित करने वाले हैं। यह भी हमारे लिए बहुत सुखद संयोग है और प्रतिष्ठा का विषय भी है।
18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…
सऊदी अरब ने कहा है कि ड्रोन हमले के एक दिन बाद उसने देश भर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…
यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…