आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी यांत्रिक मेधा पर दो दिन का एक्शन सम्मेलन कल से पेरिस में शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सम्मेलन की संयुक्त रूप से अध्यक्षता के लिए कल पेरिस के लिए रवाना हो रहे हैं। सम्मेलन में दुनियाभर के नेता, उद्योगपति और शोधकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य नैतिक मूल्यों पर आधारित वैश्विक एआई नीति तैयार करना है।
पेरिस में यांत्रिक मेधा सम्मेलन की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। सम्मेलन में सौ से अधिक देशों के प्रतिनिधि शासन, अर्थव्यवस्था और मूलभूत अधिकारों पर यांत्रिक मेधा के प्रभाव पर चर्चा करेंगे। इस सम्मेलन में यांत्रिक मेधा पर ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया में हुए सम्मेलनों से आगे की चर्चा की जाएगी और एआई से जुड़े वैश्विक मानक तैयार करने के प्रयास किए जाएंगे। यांत्रिक मेधा अब दुनिया भर के उद्योगों को प्रभावित कर रही है और इसलिए सम्मेलन में नैतिक मूल्यों पर आधारित नवाचार पर बल दिया जाएगा। अनुमान है कि सम्मेलन में यांत्रिक बुद्धिमत्ता के लिए एक जवाबदेह और समावेशी भविष्य की नींव रखी जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…
प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…