भारत

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज दोपहर दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज दोपहर दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। इस वर्ष मार्च में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज शाम विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रपति भवन में नेपाल के प्रधानमंत्री का कल औपचारिक स्वागत किया जाएगा। वे राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठकें भी करेंगे।

वार्ता के दौरान, दोनों नेता भारत-नेपाल संबंधों की समग्र समीक्षा करेंगे और आपसी हित के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। दोनों प्रधानमंत्री पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे और कुछ नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में समझौते होने की भी संभावना है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह दी

गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह…

24 मिनट ago

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

28 मिनट ago

NHAI की बैरियर-रहित MLFF शुल्क प्रणाली ने चालू टोल प्लाज़ाओं पर कुल टोल राजस्व में 19.84 प्रतिशत की वृद्धि की

देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली को बदलते हुए, मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) तकनीक के…

31 मिनट ago

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारत के…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री ने अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा को रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज नई दिल्ली से वीडियो…

2 घंटे ago

भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर…

2 घंटे ago