अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स, नई दिल्ली ने आज एक प्रौद्योगिकी कंपनी इंटुएटिव के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता रोबोटिक-सर्जरी के लिए नया प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए किया गया है। एम्स का ‘दा विंची रोबोटिक- सर्जरी प्रशिक्षण केंद्र’ शल्य चिकित्सकों और देखभाल टीमों को यूरोलॉजी, स्त्री रोग, सामान्य सर्जरी और अन्य विशेषज्ञताओं में रोबोट -सर्जरी करने में सहायक होगा।
एम्स के निदेशक डॉक्टर एम. श्रीनिवास ने कहा कि संस्थान में अनुभवी रोबोटिक शल्य चिकित्सक हैं जो देश भर में नए शल्य चिकित्सकों को परामर्श और प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि यह केंद्र पूरे भारत में सर्जिकल कौशल को आगे बढ़ाने और रोगी देखभाल मानकों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
शल्य चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर, डॉ. वी. के. बंसल ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन से नई दिल्ली के एम्स को रोबोटिक सर्जरी में प्रशिक्षण के लिए सभी अवसर मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान के नई दिल्ली चिकित्सक और बाहरी लोग रोबोटिक की सहायता से होने वाली सर्जरी सीख सकेंगे।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…