भारत

AIIMS नई दिल्ली ने इंटुएटिव के साथ एक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स, नई दिल्ली ने आज एक प्रौद्योगिकी कंपनी इंटुएटिव के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता रोबोटिक-सर्जरी के लिए नया प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए किया गया है। एम्स का ‘दा विंची रोबोटिक- सर्जरी प्रशिक्षण केंद्र’ शल्‍य चिकित्‍सकों और देखभाल टीमों को यूरोलॉजी, स्त्री रोग, सामान्य सर्जरी और अन्य विशेषज्ञताओं में रोबोट -सर्जरी करने में सहायक होगा।

एम्स के निदेशक डॉक्‍टर एम. श्रीनिवास ने कहा कि संस्थान में अनुभवी रोबोटिक शल्‍य चिकित्‍सक हैं जो देश भर में नए शल्‍य चिकित्‍सकों को परामर्श और प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि यह केंद्र पूरे भारत में सर्जिकल कौशल को आगे बढ़ाने और रोगी देखभाल मानकों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शल्‍य चिकित्‍सा विभाग के प्रोफेसर, डॉ. वी. के. बंसल ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन से नई दिल्ली के एम्स को रोबोटिक सर्जरी में प्रशिक्षण के लिए सभी अवसर मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान के नई दिल्ली चिकित्‍सक और बाहरी लोग रोबोटिक की सहायता से होने वाली सर्जरी सीख सकेंगे।

Editor

Recent Posts

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

54 मिनट ago

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

9 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

9 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

9 घंटे ago