Defence News

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने CAPSS द्वारा आयोजित सुब्रतो मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के 22वें संस्करण में उद्घाटन भाषण दिया

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 21 जनवरी, 2026 को सेंटर फॉर एयरोस्पेस पावर एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज (सीएपीएसएस) द्वारा आयोजित सुब्रतो मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के 22वें संस्करण में उद्घाटन भाषण दिया। यह सम्मेलन भारतीय वायु सेना के पहले वायु सेना प्रमुख और वायु सेना के दूरदर्शी संस्थापकों में से एक एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी के सम्मान में आयोजित होने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का विषय ‘राष्ट्रीय सुरक्षा की अनिवार्यताएं’ था, जिसका उद्देश्य वैश्विक एवं क्षेत्रीय सुरक्षा खतरों और अवसरों की बदलती प्रकृति पर संवाद तथा बौद्धिक चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करना था।

इस संगोष्ठी में नीति-निर्माता, प्रख्यात विद्वान, विशेषज्ञ और सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि एक मंच पर एकत्र हुए। इस सेमिनार का उद्देश्य तीव्र गति से हो रहे तकनीकी सुधारों और बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों के इस युग में भारत की सुरक्षा के महत्वपूर्ण निर्धारकों का विश्लेषण व सार्थक चर्चा करना था। इस आयोजन की प्रमुख चर्चाओं में “बहु-क्षेत्रीय अभियानों में राष्ट्रीय सुरक्षा की अनिवार्यताएं” और “बहुध्रुवीय दुनिया में राष्ट्रीय सुरक्षा की पुनर्कल्पना” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहीं, जिनके माध्यम से भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों एवं अवसरों पर व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया।

Editor

Recent Posts

CCI ने सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण और अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ इसके विलय को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण…

6 घंटे ago

CCI ने मालाबार समूह की 51 कंपनियों के मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मालाबार समूह की 51 कंपनियों के मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स…

6 घंटे ago

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने खरीफ बुवाई, मानसून, सूखा प्रबंधन, उर्वरक उपलब्धता सहित खाद्यान्न भंडारण पर की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया। वह इंडोनेशिया…

7 घंटे ago

एपीईडीए ने झारखंड के गुमला और आकांक्षी प्रखंड देवघर से 2 मीट्रिक टन आम्रपाली आमों के दुबई के लिए वाणिज्यिक निर्यात को सुगम बनाया

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण…

7 घंटे ago